फलों में आम का
दर्द में बाम का
शहीदों को सलाम का
बड़ा ही महत्त्व है ||
दीपक में तेल का
प्रगति में रेल का
भारतीयों में मेल का
बड़ा ही महत्त्व है ||
देवों में एक दन्त का
पूजा में मन्त्र का
सुरक्षा में तंत्र का
बड़ा ही महत्त्व है ||
वैचारिक शुध्दि का
निर्णय में बुध्दि का अभिषेक में रुद्री का
बड़ा ही महत्त्व है। कम्पटीशन में मेन्स का नेत्र ज्योति में लेन्स का ग्रामर में टेन्स का बड़ा ही महत्त्व है। न्यास में न्यासी का प्रदेश में काशी का बृज वृन्दाबन वासी का बड़ा ही महत्त्व है। तौल में बाँट का सोने में खाट का अशोक की लाट का बड़ा ही महत्त्व है । पक्षियों में खगेश का रत्नों में रत्नेश का विश्व में स्वदेश (भारत) का बड़ा ही महत्त्व है | जीवन में नीर का विप्रों में खीर का सीमा पर धीर-वीर का बड़ा ही महत्त्व है | कश्मीर में घाटी का राजस्थान वाटी का भारत देश की माटी का बड़ा ही महत्त्व है | हीरे की कनी का देश भक्त अनी का ग्रहों में शनि का बड़ा ही महत्त्व है | नाटक में थीम का फाटक में बीम का मकान में नींव का बड़ा ही महत्त्व है | रामायण में सीता का उपदेशों में गीता का सर्व सुख पुनीता का बड़ा ही महत्त्व है | जीवन में रंग का सागर में तरंग का मन में उमंग का बड़ा ही महत्त्व है |योगियों में यती का राजस्थान में सती का प्रहार में गती का बड़ा ही महत्त्व है | मरुस्थल में थार का बाबा सालासार का आततायियों के मार का बड़ा ही महत्त्व है |सुयोग्य प्रधान मंत्री का भारत की क्रान्ति का विश्व में शान्ति का बड़ा ही महत्त्व है |