पावन पवित्र ये जिला हमारा ,
मगध धरा पर स्थित है |
यहाँ लोग हैं निर्मल,कर्मठ सब जन ,
जन्म लिए गौरवान्वित है |
जमुना दरधा के संगम तट पर ,
ये नगर जहानाबाद अवस्थित है |
आइने- अकबरी पुस्तक में ,
ये स्वर्ण अक्षरों में अंकित है |
बसा सिद्धेश्वर नाथ धाम यहाँ ,
वाणावर में स्थित है |
धरा धरोहर अशोक महान का ,
हस्त लेख सुरक्षित है |
सोन, पुनपुन,फल्गु,दरधा,
जमुना यहाँ गुजरती है |
इसके द्वारा नहर निकल ,
पटवन खेतों को करती है |
सजग प्रशासन डीएम एसपी ,
जनता यहाँ पर निर्भीक है |
खुशहाल है जीवन ,आनंदित सब जन ,
जन-जीवन यहाँ हर्षित है ।
****
जय जहानाबाद !!