महामंत्र > हरे राम हरे राम, राम राम हरे हरे|हरे कृष्ण हरे कृष्ण, कृष्ण कृष्ण हरे हरे||

Tuesday, April 23, 2024

मोदी नायक हैं जन-जन के

मोदी नायक हैं जन-जन के।
सच्चे चौकीदार वतन के।।
जनसेवक हैं बिल्कुल कट्टर।
सुख-दुख में साथी निर्धन के।।
खत्म तीन सौ सत्तर कर दी।
मोदी जी हैं धनी वचन के।।
नहीं सहन वे अनय करेंगे।
वाहक भी वे परिवर्तन के।।
महिलाओं को हक दिलवाकर।
पात्र बने हैं अभिनंदन के।।
मन की बात किया करते हैं।
भाव समझते सबके मन के।।
सारा विश्व भरोसा करता ।
कायल हैं सब उनके फन के।।
चलते साथ सभी को लेकर।
रहते हैं वे सबके बनके।
भव्य राम मंदिर बनवाया।
चलते सनातनी अब तनके।।
         रमेश सिंघानिया, बाराद्वार