महामंत्र > हरे राम हरे राम, राम राम हरे हरे|हरे कृष्ण हरे कृष्ण, कृष्ण कृष्ण हरे हरे||

Wednesday, May 3, 2023

मानस साधकों के लिए सरल प्रश्नोत्तरी

1-मानस में सबसे चतुर कौन।।
उत्तर -परिहरि सकल भरोस रामहिं भजहिं ते चतुर नर।।
जो जगत की आशा छोड़कर भगवान का भजन करते है ।।
2- कुपुत्र कौन।।
उत्तर -जिमि कुपूत के उपजे कुल सद्धर्म नसाहिं ।।
जो अपने कुल की धर्म मर्यादा का नाश करे।।
3-सबसे बड़ी बिपत्ति क्या है-
 उत्तर - कह हनुमंत बिपति प्रभु सोई जब तव सुमिरन भजन न होई।।जब भगवान का स्मरण भजन बंद हो जाए ए सबसे बड़ी बिपत्ति ।
4- सत्कर्म की शोभा किससे है ।
उत्तर - सत्य मूल सब सुकृत सुहाए ।सत्कर्मो की शोभा सत्य से है।
5- स्त्री का श्रेष्ठ व्रत क्या है।।
उत्तर -एकइ धर्म एक व्रत नेमा ।।काय बचन मन पति पद प्रेमा ।मनसा वाचा कर्मणा पति की सेवा यानी पतिव्रता धर्म ।।
6-सबसे बडां बैरागी कौन।
उत्तर - कहिय तात सो परम बिरागी।तृण सम सिद्धि तीनि गुन त्यागी ।
जो अष्ट सिद्धि और तीनों गुंणों को तृण के समान त्याग देता है ।
7- ज्ञान क्या है ।।
उत्तर -ज्ञान मान जहं एकउ नाहीं।देख ब्रह्म समान सब मांहीं।।जहां कोई मान नही है और जो सबमे समान रूप से ब्रह्म का दर्शन करता है।।
8- माया याने क्या 
उत्तर -मै अरु मोर तोर तैं माया।जेहि बस कीन्हे जीव निकाया।।मै और मेरा तूं और तेरा यहीं से माया का विस्तार होता है।।
9- भक्ति याने क्या।
उत्तर - जाते बेगि द्रवउं मै भाई।।सो मम भगति भगत सुखदाई।।जिससे भगवान द्रवित हो जायं।