महामंत्र > हरे राम हरे राम, राम राम हरे हरे|हरे कृष्ण हरे कृष्ण, कृष्ण कृष्ण हरे हरे||

Tuesday, April 25, 2023

महाभारत के वे नौ सार-सूत्र

महाभारत के वे नौ सार-सूत्र जो हमारे जीवन में उपयोगी सिद्ध हो सकते हैं।
1) संतानों की गलत माँग और हठ पर समय रहते अंकुश नहीं लगाया गया तो अंत में आप असहाय हो जायेंगे। उदाहरण कौरव
2) आप भले ही कितने ही बलवान हों लेकिन किसी अत्याचारी के साथ हो तो आपकी विद्या, अस्त्र-शस्त्र, शक्ति और वरदान सब निष्फल हो जायेगा। उदाहरण महाबली कर्ण
3) संतानों को इतना महत्वाकांक्षी मत बना दो कि वे विद्या का दुरुपयोग कर स्वयं का नाश कर सर्वनाश को आमंत्रित करे। उदाहरण अश्वत्थामा
4) कभी किसी को ऐसा वचन मत दो कि आपको अत्याचारियों के आगे पुरी तरह से समर्पण करना पड़े। उदाहरण पितामह भीष्म
5) संपत्ति, सत्ता एवम् शक्ति का दुरुपयोग और दुराचारियों का साथ अंत में स्वयं के नाश के साथ कुल का नाश भी करवाता हैं। उदाहरण दुर्योधन
6) अज्ञान, मोह और कामना से लिप्त अंधे व्यक्ति के हाथ में सत्ता भी विनाश की ओर ले जाती है। उदाहरण धृतराष्ट्र
7) हर कार्य में छल, कपट व प्रपंच रच कर आप हमेशा सफल नहीं हो सकते। उदाहरण शकुनि
8) यदि व्यक्ति के पास विद्या, विवेक से बँधी हो तो विजय अवश्य मिलती है। उदाहरण अर्जुन
9) यदि आप नीति, धर्म व कर्म का सफलता पूर्वक पालन करेंगे तो विश्व की कोई भी शक्ति आपको पराजित नहीं कर सकती। उदाहरण युधिष्ठिर