महामंत्र > हरे राम हरे राम, राम राम हरे हरे|हरे कृष्ण हरे कृष्ण, कृष्ण कृष्ण हरे हरे||

Monday, April 10, 2023

राम शब्द का अर्थ हैं।

राम शब्द में *दो* अर्थ व्यंजित हैं। *सुखद होना*
 और *ठहर जाना*
 जैसे अपने मार्ग से भटका हुआ कोई पथिक किसी सुरम्य स्थान को देखकर ठहर जाता है। हमने सुखद ठहराव का अर्थ देने वाले जितने भी शब्द गढ़े, सभी में *राम* अंतर्निहित है, यथा *आराम, विराम, विश्राम, अभिराम, उपराम, ग्राम*
जो *रमने* के लिए *विवश* कर दे, वह *राम*

जीवन की आपाधापी में पड़ा *अशांत* मन जिस आनंददायक *गंतव्य* की सतत तलाश में है, वह गंतव्य है *राम*

भारतीय मन हर स्थिति में *राम* को *साक्षी* बनाने का आदी है। 

दुःख में *हे राम*,

पीड़ा में *अरे राम*, 

लज्जा में *हाय राम*, 

अशुभ में *अरे राम राम*,  

अभिवादन में *राम राम*, 

शपथ में *रामदुहाई*, 

अज्ञानता में *राम जाने*, 

अनिश्चितता में *राम भरोसे*, 

अचूकता के लिए *रामबाण*, 

मृत्यु के लिए *रामनाम सत्य*, 

सुशासन के लिए *रामराज्य* 

जैसी अभिव्यक्तियां पग-पग पर *राम* को साथ खड़ा करतीं हैं। *राम* भी इतने सरल हैं कि हर जगह खड़े हो जाते हैं। हर भारतीय उन पर अपना अधिकार मानता है। जिसका कोई नहीं उसके लिए *राम* हैं- *निर्बल के बल राम*। असंख्य बार देखी सुनी पढ़ी जा चुकी *रामकथा* का आकर्षण कभी नहीं खोता। *राम* पुनर्नवा हैं। हमारे भीतर जो कुछ भी अच्छा है, वह *राम* है। जो *शाश्वत* है, वह *राम* हैं।
*सब-कुछ लुट जाने के बाद जो बचा रह जाता है, वही तो राम है। घोर निराशा के बीच जो उठ खड़ा होता है, वह भी राम ही है।*
राम राम
जय जय श्रीराम🙏🏻🙏🏻🙏🏻