महामंत्र > हरे राम हरे राम, राम राम हरे हरे|हरे कृष्ण हरे कृष्ण, कृष्ण कृष्ण हरे हरे||

Monday, February 16, 2009

याद रखने योग्य बातें

// श्री जानकीवल्लभो विजयते //
याद रखने योग्य बातें
कु. अंजना तिवारी
श्री धाम वृन्दाबन - भारत
१. हमें सदैव सत्य - मार्ग का ही अनुसरण करना चाहिए | सत्य ही ईश्वर है, विजय सदा सत्य की ही होती है, असत्य की नहीं |
२. हमें अपने मित्रों का चुनाव बहुत सोच समझ कर करना चाहिए |
३. कठिन परिश्रम एवं समय का उचित प्रयोग करके तथा अच्छी संगती से मनुष्य हमेशा उन्नति करता है |
४. मनुष्य को सत्य और धर्म का पालन सच्चे मन से करना चाहिए |
५. जो मनुष्य सत्यवादी होते हैं संसार उन्हें युगों - युगों तक याद करता है और उनसे प्रेरणा लेता है |
६. एकता में अपूर्व शक्ति है, इस लिए हमें आपस में मिलजुल कर प्रेम से रहना चाहिए |
७. लालच करना बुरी बात है, लालच से मनुष्य का पतन सम्भव है |
८. दूसरो के लिए कुआँ खोदने वाले स्वयं ही उसमें गिरते हैं |
९. दया मनुष्य का भूषण हैं, मनुष्य को इसे खोना नहीं चाहिए |
१०. संगठन में असीम शक्ति हैं, अकेला व्यक्ति कुछ नहीं कर सकता |
११. भीषण विवदाओं में भी धैर्य नहीं खोना चाहिये |
जय श्री राधे