महामंत्र > हरे राम हरे राम, राम राम हरे हरे|हरे कृष्ण हरे कृष्ण, कृष्ण कृष्ण हरे हरे||

Sunday, January 11, 2009

बड़ा ही महत्त्व है (भाग-२)

// श्री जानकीवल्लभो विजयते //

बड़ा ही महत्त्व है 


पं. लक्ष्मीकान्त शर्मा (कौशिक) 
श्री धाम वृन्दाबन-भारत

गुरूकुल में गुरू माँ का
दाल संग चूरमा का
सीमा पर सूरमा का
बड़ा ही महत्त्व है ||
होली में रंग का
शंकर जी की भंग का
नदियों में गंग का
बड़ा ही महत्त्व है ||
राजनीति में सिंध का
नारियों में बिन्दी का
भारत में हिन्दी का
बड़ा ही महत्त्व है ||
धूना में राल का
जीवन में काल (समय) का
हिमालय से भाल का
बड़ा ही महत्त्व है ||
पूरव और पश्चिम का
उत्तर और दक्षिण का
बृजचौरासीकौस प्रदक्षिणा का
बड़ा ही महत्त्व है ||
बुजुर्गों में होश का
युवायों में जोश का
भारत में मार्कोस का
बड़ा ही महत्त्व है ||
घर में आले का
ससुराल में साले का
शहर में नाले का
बड़ा ही महत्त्व है ||
सतियों को कन्त का
समाज में सन्त का
गद्दी पर श्री महन्त का
बड़ा ही महत्त्व है ||
समय पर शादी का
परिवार में दादी का
भारत में खादी का
बड़ा ही महत्त्व है ||
नाम से नामी का
धाम से धामी का
बाबा नाना से कहानी का
बड़ा ही महत्त्व है ||
स्वाती नक्षत्र में बूँद का
गंगा सागर में सिन्धु का
विश्व में "हिन्द-हिन्दू" का
बड़ा ही महत्त्व है ||
बच्चों को खेल का
मालिश में तेल का
भारतीयों में मेल का
बड़ा ही महत्त्व है ||
(क्रम से आगे के भाग में )
जय श्री राधे राधे