महामंत्र > हरे राम हरे राम, राम राम हरे हरे|हरे कृष्ण हरे कृष्ण, कृष्ण कृष्ण हरे हरे||

Saturday, February 8, 2025

विवाहित स्त्री

एक विवाहित स्त्री जो आपको आकर्षक और सुंदर लगती है।
याद रखिए, उसकी सुंदरता भले ही जन्मजात हो, लेकिन उस सौंदर्य को बरकरार रखने में उसके पति के प्रेम और समर्पण का बड़ा योगदान होता है।
वो पुरुष, जो खुद कई बार शेव करना या हेयरकट करवाना भूल जाता है, लेकिन त्योहारों पर अपनी पत्नी के लिए नई साड़ी, चूड़ियां, या श्रृंगार का ध्यान रखना नहीं भूलता।
वो अपनी जरूरतों को एडजस्ट कर लेता है, पर हमेशा ये चाहता है कि जब उसकी पत्नी घर-परिवार के साथ खड़ी हो, तो लोग उसकी किस्मत की तारीफ करें।
कभी गौर से देखिए उन स्त्रियों का चेहरा जिनके विवाह सफल नहीं हुए या जिनके पति जल्दी उन्हें छोड़कर चले गए। आप समझ जाएंगे कि एक स्त्री के जीवन में पुरुष का क्या महत्व होता है। 
शारीरिक रूप से एक स्त्री भले ही कई पुरुषों की प्रेमिका हो सकती है, लेकिन उसे अपने जीवन की रानी बनाकर सम्मान देना, सर का ताज बनाना और गृहलक्ष्मी का दर्जा देना हर पुरुष के बस की बात नहीं है।
वो परिवार की धुरी हो सकती है, लेकिन उसे भी अपनी पहचान, स्वच्छंदता और सम्मान चाहिए।
याद रखिए, जब आप किसी विवाहित महिला के बारे में कहते हैं कि उसकी उम्र देखकर ये नहीं लगता कि वह शादीशुदा है या बच्चों की मां है, तो इसमें सबसे बड़ा योगदान उस पुरुष का होता है, जो किसी की राजकुमारी को अपने घर की रानी बनाकर रखता है।
पिता के बाद पति ही वो शख्स होता है, जो अपनी पत्नी के लिए हमेशा अमीर होता है।