महामंत्र > हरे राम हरे राम, राम राम हरे हरे|हरे कृष्ण हरे कृष्ण, कृष्ण कृष्ण हरे हरे||

Thursday, March 26, 2009

हमारे शिक्षक

// श्री जानकीवल्लभो विजयते //

हमारे शिक्षक

कु. आकाँक्षा तिवारी ( शिखा ) 
शिक्षिका
श्री धाम वृन्दाबन - भारत
माताएँ देतीं नव जीवन,
पिता सुरक्षा करते है |
लेकिन सच्ची मानवता,
शिक्षक जीवन में भरते हैं ||
सत्य न्याय के पथ पर चलाना,
शिक्षक हमें बतातें हैं |
जीवन संघर्षों से लड़ना,
शिक्षक हमें सिखाते हैं ||
ज्ञानदीप की ज्योति जलाकर,
मन आलोकित करते हैं |
विधा का धन देकर शिक्षक,
जीवन सुख से भरते हैं ||
शिक्षक ईश्वर से बढ़कर हैं,
यह कबीर बतलाते हैं |
क्योंकि शिक्षक ही भक्तों को,
ईश्वर तक पहुँचाते हैं ||
शिक्षक और शिष्य का नाता,
ईश्वर और भक्त का है |
जीवन में जो पाये इसे,
वो भव बन्धन से मुक्त है ||
जीवन में कुछ पाना है तो,
शिक्षक का सम्मान करो |
शीश झुकाकर श्रद्धा से तुम,
सब उनको प्रणाम करो ||
जय श्री राधे