महामंत्र > हरे राम हरे राम, राम राम हरे हरे|हरे कृष्ण हरे कृष्ण, कृष्ण कृष्ण हरे हरे||

Sunday, January 11, 2009

बड़ा ही महत्त्व है (भाग-१)


// श्री जानकीवल्लभो विजयते //

बड़ा ही महत्त्व है 


पं. लक्ष्मीकान्त शर्मा (कौशिक) 
श्री धाम वृन्दाबन-भारत
बड़ा ही महत्त्व है |
राज्यों में तख्त का
आसन में भक्त का
जीवन में वक्त का
बड़ा ही महत्त्व है ||
घोड़े की नाल का
संगीत में ताल का
थाल में भाल का
बड़ा ही महत्त्व है ||
खेतों में मूल का
शिक्षा में रूल का
बृज वृन्दावन की धूल का
बड़ा ही महत्त्व है ||
गरीबों को राशन का
पूजा में आसन का 
राष्ट्र में शासन का
बड़ा ही महत्त्व है ||
खेतों में खाद का
शादी में भात का
भृगु जी की लात का
बड़ा ही महत्त्व है ||
जीवन में दान का
मान के पान का
तिरंगे की शान का
बड़ा ही महत्त्व है ||
माथे पै रोली का
सैनिकों की टोली का
आततायियों की मृत्यु का
बड़ा ही महत्त्व है ||
शरीर में आत्मा का
सृष्टि में परमात्मा का
आततायियों के खात्मा का
बड़ा ही महत्त्व है ||
कनागतों में काग का
फाल्गुन में फाग का
देशप्रेमी में त्याग का
बड़ा ही महत्त्व है ||
ज्योतिष में जंत्री का
राष्ट्र में मंत्री का
सीमा पर प्रहरी का
बड़ा ही महत्त्व है ||
प्रारम्भ में कक्षा का
देश में सुरक्षा का
आततायियों से रक्षा का
बड़ा ही महत्त्व है ||
विश्व में मान का
राष्ट्रीय गान का
देश की शान का
बड़ा ही महत्त्व है ||
शादियों में न्यौते का
कुल के देवता का
देश की एकता का
बड़ा ही महत्त्व है ||
देश संग प्रीत का
विदेश संग कूटनीत का
आततायियों में भीत का
बड़ा ही महत्त्व है ||
क्रम से आगे के भाग में
जय श्री राधे राधे